Bigg Boss 13: अरहान खान ने बाहर आते ही मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी?
रश्मि देसाई (Rashami Desai) और उनके घर की चाबियों को लेकर चल रहा ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है. खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) सीजन के घर से बाहर आते ही अरहान खान ने प्रोडक्शन टीम से रश्मि के घर की चाबियां मांगी हैं.
रश्मि देसाई (Rashami Desai) और उनके घर की चाबियों को लेकर चल रहा ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है. खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) सीजन के घर से बाहर आते ही अरहान खान ने प्रोडक्शन टीम से रश्मि के घर की चाबियां मांगी हैं. पिंकविला डॉट कॉम के अनुसार, 'बिग बॉस' के घर से पिछले हफ्ते निष्कासित हुए मॉडल अरहान खान (Arhaan Khan) ने घर से बाहर आते ही प्रोडक्शन टीम से घर की चाबियां मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें घर के अंदर जाने के लिए इसकी जरूरत है. हालांकि, टीम ने उसकी मांग को खारिज कर दिया.
इसके बाद अरहान ने कहा कि उन्हें अगले दिन शहर से बाहर जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए टीम उनके लिए होटल बुक करे.
गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार और कार्यक्रम के होस्ट सलमान खान ने रश्मि से कहा था कि अरहान के परिवार वाले आपके घर पर रह रहे हैं, क्या आपने चाबी इन्हें दी थी?
इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था. अरहान ने इस प्रकार के दावों का खंडन किया था.
पहले के एक एपिसोड में रश्मि ने कहा था कि एक तीसरे व्यक्ति के पास घर की चाबियां हैं और अरहान को फंसाया जा रहा है! उन्होंने उस तीसरे व्यक्ति को चेताते हुए ऐसा करने से मना किया था और ऐसा नहीं होने पर उनके बाहर आने के बाद परिणाम भुगतने को तैयार रहने के लिए कहा था.
एक अन्य एपिसोड में रश्मि से सलमान ने पूछा था कि क्या अब उनके घर का मुद्दा सुलझ गया है? इसके जवाब में रश्मि ने उन्हें और बिग बॉस की टीम को उनके घर के ताले बदलने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए धन्यवाद कहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

