देश

अमित शाह का ऐलान, पीएम मोदी के नाम पर ही बीजेपी लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव- बनेगी सरकार

अमित शाह का ऐलान, पीएम मोदी के नाम पर ही बीजेपी लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव- बनेगी सरकार
पीएम मोदी और अमित शाह (Photo Credit-PTI)

दिल्ली विधानसाभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही बीजेपी चुनावी मैदान में उतर आई है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आइजी इनडोर स्टेडियम में रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. गृहमंत्री अमित शाह ने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी. गृहमंत्री ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता. एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया. अमित शाह ने कहा, आज का ये दृश्य बता रहा है कि फरवरी के अंत में दिल्ली में किसकी सरकार बनने वाली है.

गृहमंत्री ने कहा, केजरीवाल जी अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं. अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए. 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं. हमने कहा था कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी जी ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने की शुरुआत कर दी है. दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन नहीं लगे. अनुबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों को पक्का करना था, वो नहीं किया. और हम जो देना चाहते थे उसमें भी केजरीवाल रुकावट बने हैं. दिल्ली की जनता अब इन्हें जान चुकी है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं. 

AAP, कांग्रेस पर हमला

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुआ कहा, बाकी पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त करने का साधन हो सकता है. लेकिन बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास करती है. हम मानते हैं कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है. 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ. कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया. कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी. मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया.

अमित शाह ने कहा, अभी-अभी प्रधानमंत्री जी CAA को लेकर आएं. CAA को कैबिनेट ने मंजूरी दी लोकसभा ने पारित किया और केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने विशेषकर जनता का गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी जी नागरिकता संशोधन कानून लाए तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इसका भी विरोध किया. मोदी जी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा, विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).