महाराष्ट्र की सियासत पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शिवसेना के सभी विधायक मोदी जी का फोटो लगाकर जीते, चुनावों के बाद जनादेश का किया अपमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा, 'महाराष्ट्र के जनादेश का अपमान करने का काम शिवसेना ने किया है बीजेपी ने नहीं. विधायकों के कैम्प लगाने वालों, चुनाव से पहले का गठबंधन तोड़ने वालों को दोष ना देकर आज बीजेपी का दोष बताया जा रहा है. अपनी विचारधारा छोड़कर, सभी मूल्यों को त्यागकर ये 3 पार्टियां सरकार बनाने जा रही हैं.'