राजस्थान: अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- संसद में आपको समर्थन देने वाले बिहार-ओडिशा के सीएम भी NRC का विरोध कर रहे
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने यह खुले दिल से कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी राजस्थान में लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी आपको सुनना चाहिए, नौ राज्यों ने इसे लागू करने से इनकार किया है. बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्री, जिन्होंने संसद में इस मुद्दे पर आपका साथ दिया, वो भी एनआरसी लागू करने से मना कर रहे हैं.