Delhi Assembly Election 2020: बीजेपी और AAP में जुबानी जंग जारी, मनोज तिवारी का आरोप- निर्भया के गुनहगारों को बचाने की कोशिश कर रही है केजरीवाल सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के लिए बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) में आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब अपने चरम पर पहुंच रहा है. इस कड़ी में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने निर्भया मामले (Nirbhaya Gangrape Case) पर कहा, आज मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रेजेंट डिपार्टमेंट राज्य सरकार का है इसका पुलिस से कुछ लेना देना नहीं है. 2 साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रेजेंट डिपार्टमेंट द्वारा गुनहगारों को सजा की सूचना क्यों नहीं दी, इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारे पास पुलिस नहीं थी इसलिए हम ऐसा नहीं कर सकें. इससे पहले उन्होंने कहा था कि जेल दिल्ली सरकार के अधीन आती है, ऐसे में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री गलत बयानी कर रहे हैं। वो कहते हैं कि हमारे पास पुलिस नहीं है, लेकिन हम बताना चाहते हैं कि पुलिस का इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है.