Bigg Boss 13: शो में सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करने का आरोप झेल चुके सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बताई फटकार ना लगाने की वजह
सलमान खान पर सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने का आरोप कई फैन क्लब लगा चुके हैं. ऐसे में सलमान खान ने अब मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में कंटेस्टेंटस के बीच जहां जबरदस्त मुकाबला चल रहा है वहीं घर के बाहर भी इनके फैंस के बीच जमकर खिंचतान देखने को मिल रही है. इसी लड़ाई के चलते सलमान खान भी कई लोगों के निशाने पर आ गए. वीकेंड का वार के दौरान सलमान पर आरोप लगा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बायस्ड है और बाकी कंटेस्टेंटस के मुकाबले उन्हें ज्यादा सपोर्ट करते हैं. ऐसे में अब सलमान खान ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं. दरअसल कल के शो में न्यूज एंकर रजत शर्मा बिग बॉस का हिस्सा बने जहां उन्होंने सलमान खान को कटघरे में बुलाया. इस दौरान ने सलमान ने रजत शर्मा के कई सवालों का जवाब दिया. इस मस्ती और मजाक भरे माहौल के दौरान सलमान ने खुलकर बात की.
इस दौरान जब रजत शर्मा ने सलमान से पूछा कि उनपर शो में कुछ कंटेस्टेंटस के साथ बायस्ड होने का आरोप लगा है. इस पर सलमान ने कहा कि शो में कई लोग ऐसे हैं जो उन्हें समझते हैं. ऐसे में जब भी मैं सामने आता हूं तो वो पहले ही माफी मांग लेते हैं सो ऐसे में उन्हें आगे क्या कह सकते हैं.
आपको बता दे कि इस दौरान सलमान से असीम और पारस के रिश्ते को लेकर उन्हें लगाई गई फटकार भी किया गया. जिस पर सलमान ने मजाक में कहा कि मेरा शुरू नहीं हो रहा है. वैसे आज के एपिसोड में रजत शर्मा घर के अंदर अदालत लगाने जा रहे हैं. जहां वो असीम, सिद्धार्थ और रश्मि को कटघरे में खड़े कर कई सारे तीखे सवाल पूछेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

