प्रियंका गांधी बोलीं- क्रोनोलोजी समझिए आप, पहले वो 2 करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर संविधान बर्बाद करेंगे
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, 'क्रोनोलोजी समझिए आप, पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे, फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे, फिर वो आपको 'फूल' बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा.'