England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला कल यानी 24 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड की टीम गहरी बल्लेबाजी क्रम और संतुलित ऑलराउंड विकल्पों के साथ मैदान में उतरेगी. सुपर-8 के अपने पहले मैच में हैरी ब्रूक की टीम ने श्रीलंका को शानदार तरीके से हराया. वहीं, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ऐसे में आघा सलमान की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है. वहीं पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा (Salman Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Stats And Preview: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड को पहली बार हरा पाएगा पाकिस्तान? मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंग्लैंड की टीम आधुनिक और आक्रामक क्रिकेट के लिए जानी जाती है. टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और मिडिल ऑर्डर में मैच फिनिश करने की क्षमता मौजूद है. सैम करन (Sam Curran) और आदिल राशिद (Adil Rashid) जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन देते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम अपने अनिश्चित लेकिन खतरनाक खेल के लिए मशहूर है. बाबर आजम (Babar Azam), फखर जमान (Fakhar Zaman) और साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) जैसे बल्लेबाज मैच का रुख पलट सकते हैं, जबकि शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और अबरार अहमद (Abrar Ahmed) गेंदबाजी में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. सुपर-8 में जीत दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर सकती है.

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs PAK T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड की टीम को 21 मैचों में जीत मिली है. वहीं पाकिस्तान ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में इंग्लैंड को जीत मिली है. साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था.

ENG vs PAK 45th Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

स्टेडियम: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

मैच की तारीख: 24 फरवरी 2026 (07:00 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): JioHotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच 45वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs PAK T20 World Cup 45th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले 45वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs PAK T20 World Cup 45th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच 45वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs PAK T20 World Cup 45th Match Live Streaming In India)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस अहम मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs PAK 45th Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड.

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.