शोएब अख्तर ने किया खुलासा, हिंदू होने की वजह से दानिश कनेरिया के साथ साथी खिलाड़ी नहीं खाते थे खाना
पाकिस्तान पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आरोप लगाया है कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था. अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट में 261 विकेट लिये.
पाकिस्तान (Pakistan) पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने आरोप लगाया है कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था. अपने मामा अनिल दलपत (Anil Dalpat) के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट में 261 विकेट लिये.
शोएब ने पीटीवी स्पोटर्स पर ‘गेम ऑन है’ कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे कैरियर में मैने टीम के दो तीन खिलाड़ियों से लड़ाई भी की जब वे क्षेत्रवाद पर बात करने लगे थे. ‘कौन कराची से है, कौन पंजाब से या कौन पेशावर से ’ , ऐसी बातें होनी लगी थी. क्या हुआ अगर कोई हिंदू है, वह टीम के लिये अच्छा खेल रहा है .’’
Pak cricketer Danish Kaneria to ANI on Shoaib Akhtar's allegations that Pak players had problems eating with Kaneria as he's a Hindu:He told the truth. I'll reveal names of players who didn't like to talk to me as I was a Hindu. Didn't have courage to speak on it, but now I will. pic.twitter.com/HmeSUhtbUk
— ANI (@ANI) December 26, 2019
यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर के टेस्ट से संन्यास लेने से शोएब अख्तर और वसीम अकरम निराश
शोएब ने कहा ,‘‘ वे कहते थे ‘ सर ये यहां से खाना कैसे ले रहा है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसी हिंदू ने इंग्लैंड के खिलाफ हमें टेस्ट जिताया. वह अगर पाकिस्तान के लिये विकेट ले रहा है तो उसे खेलना चाहिये. हम कनेरिया के प्रयास के बिना श्रृंखला नहीं जीत सकते थे लेकिन बहुत लोग उसे इसका श्रेय नहीं देते.’’ कनेरिया को 2009 में डरहम के खिलाफ एसेक्स के लिये खेलते हुए मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्पाट फिक्सिंग का दोषी पाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

