Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 44th Match Scorecard Update: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 44वां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में पहुंची है. वहीं जिम्बाब्वे ने भी दमदार खेल दिखाकर इस चरण में जगह बनाई है. इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

वेस्टइंडीज ने ग्रुप चरण में इंग्लैंड, नेपाल और इटली को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी. शाई होप, रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजराबानी टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में अकील होसेन, जेसन होल्डर, रिचर्ड नगरावा और वेलिंगटन मसाकाद्जा जैसे गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard)

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद कप्तान शाई होप रन और शिम्रोन हेटमायर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 54 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 254 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शिम्रोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 85 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शिम्रोन हेटमायर ने महज 34 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के लगाए. शिम्रोन हेटमायर के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 59 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को रिचर्ड नगारवा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस और ब्लेसिंग मुज़ारबानी के अलावा ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने एक-एक विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 255 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 254/6, 20 ओवर (ब्रैंडन किंग 9 रन, शाई होप 14 रन, शिम्रोन हेटमायर 85 रन, रोवमैन पॉवेल 59 रन, शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 31 रन, रोमारियो शेफर्ड 21 रन, जेसन होल्डर 13 रन और मैथ्यू फोर्ड नाबाद 1 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (रिचर्ड नगारवा 2 विकेट, ब्रैड इवांस 1 विकेट, ग्रीम क्रेमर 1 विकेट और ब्लेसिंग मुज़ारबानी 2 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 44वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.