दिल्ली हिंसा: सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में भड़की हिंसा के मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, रणदीप सुरेजवाला समेत कई नेताओं का एक प्रतिनिध मंडल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. सोनिया गांधी ने मुलाकात के बाद गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. दिल्ली में हुई हिंसा को सरकार की नाकामी बताई. सोनिया गांधी ने कहा केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार इस हिंसा के मूक दर्शक बने रहे जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ. हम आपसे (राष्ट्रपति) नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति का संरक्षण करने का आग्रह करते हैं. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली हिंसा को बेहद दुखद बताया.