गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला के लव लेटर का क्या है राज? अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ऐसे बोलती थी तूती
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी एजाज लकड़ावाला के खिलाफ एक उद्योगपति ने साढ़े सात करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एजाज लकड़ावाला उगाही के लिए लेटर लिखा करता था, जिसे कोड वर्ड में वह लव लेटर कहता था.
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी माने जाने वाले गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला (Ejaz Lakdawala) को जनवरी महीने में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्सन सेल ने पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) से गिरफ्तार किया था. एजाज लकड़ावाला फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. उससे पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड के कई राज सामने आ रहे हैं और अब उसके लव लेटर (Love Letter) का राज सामने आया है. दरअसल उगाही (Extortion) के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़े एजाज लकड़ावाला समेत तारिक परवीन और सलीम महाराज पर मुंबई के पायधुनी पुलिस थाने में उगाही का मामला दर्ज हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, एक मशहूर उद्योगपति ने एजाज लकड़ावाला के खिलाफ उगाही की शिकायत दर्ज कराई है और इसी शिकायत के बाद उसके लव लेटर का राज भी सामने आया है.
उद्योगपति ने एजाज लकड़ावाला पर साढ़े सात करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एजाज लकड़ावाला उगाही के लिए लेटर लिखा करता था, जिसे कोड वर्ड में वह लव लेटर कहता था. उसने शिकायत करने वाले उद्योगपति को भी लव लेटर लिखा था, जिसमें उसने साढ़े सात करोड़ रुपए की मांग की थी. यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी एजाज लकड़ावाला पटना से गिरफ्तार
वह लव लेटर के जरिए मोटी फिरौती की मांग करता था और कमाल की बात तो यह है कि उसके जुर्म के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं था. बताया जा रहा है कि इस मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी पर एजाज लकड़ावाला, तारिक परवीन और सलीम महाराज की मदद करने और सबूत मिटाने का आरोप है. एक दौर ऐसा भी था जब लकड़ावाला के नाम की लोगों में इतनी दहशत थी कि उगाही के मामलों में शामिल होने के बावजूद उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होता था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके गुनाह भी सामने आने लगे हैं.
गौरतलब है कि गैंगेस्टर एजाज लकड़वाला एक समय छोटा राजन के लिए काम किया करता था और उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है. बताया जाता है कि एजाज लकड़वाला जबरन उगाही, हत्या, सुपारी किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया करता था, लेकिन अब मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

