Coronavirus: घातक बीमारी कोरोना वायरस ने दी भारत में दस्तक मगर नोएडा के संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, केंद्र सरकार हुई मुस्तैद
कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों में कहर बरपाने के बाद अब भारत दस्तक दी है. कोरोना वायर (Covid-19) के कारण केंद्र सरकार अलर्ट मोड़ पर है. इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने कोरोना के नए मामलों की पुष्टि के बाद सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4 देशों- जापान, इटली, दक्षिण कोरिया, और ईरान के नागरिकों को दिए गए वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं. तेलंगाना और कर्नाटक की राज्य सरकारों ने मामला सामने आने पर निगरानी बढ़ा दी है. वहीं सरकार ने सभी एयरलाइन्स को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित देशों से आने वाली उड़ानों में जागरूकता लाने वाली घोषणाएं करें.