बॉलीवुड

कपिल शर्मा ने टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण संग की जमकर मस्ती, पूछा- कभी ये मन में नहीं आया कि आपुन इच भगवान है? (Video)

कपिल अरुण गोविल को बताते है कि ये उनसे उनकी दूसरी मुलाकात है. पहली बार दोनों एअरपोर्ट पर चलने वाली बस मिले थे जहां अरुण को देखकर कपिल सन्न रह गए थे और अपनी सीट से उठकर खड़े गए थे.

कपिल शर्मा ने टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण संग की जमकर मस्ती, पूछा- कभी ये मन में नहीं आया कि आपुन इच भगवान है? (Video)
कपिल के शो में रामायण की टीम (Image Credit: Sony)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो में इस बार कई खास मेहमान पहुंचे. रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी पहुंचे. इस दौरान इन सभी ने कपिल शर्मा के साथ मिलकर पुरानी बातों का जिक्र किया और जमकर मस्ती की. इनके इस मस्ती भरे पल का प्रोमो अब सामने आ चुका है. इस दौरान कपिल शर्मा अरुण गोविल से पुराने दौर के अनुभव को लेकर बातें करते हैं और पूछते हैं कि उस वक़्त जहां भी आप जाते थे तो लोग आपकी ही आरती करना शुरू कर देते थे. तो सर कभी ना कभी दिमाग में तो आता होगा ना कि 'अपुन इच भगवान है'. इतना सुनते ही वहां मौजूद हर शख्स खिलखिला कर हंस पड़ता है.

इसके साथ ही प्रोमो में कपिल अरुण गोविल को बताते है कि ये उनसे उनकी दूसरी मुलाकात है. पहली बार दोनों एअरपोर्ट पर चलने वाली बस मिले थे जहां अरुण को देखकर कपिल सन्न रह गए थे और अपनी सीट से उठकर खड़े गए थे. आप भी देखिए इनका मस्ती भरा प्रोमो.

सेट पर पहुंचे मेहमानों संग कपिल की मस्ती यही नहीं थमी. उन्होंने सभी से उस दौरान शूटिंग के एक्सपीरियंस को लेकर भी सवाल किया. कपिल ने पूछा कि इतने सारे गहने और आभूषण पहनने के चलते उन्हें खुजली नहीं होती थी? जिसके जवाब में अरुण ने बताया कि एक वक़्त के बाद तो कपड़ों को देखकर ही खुजली होने लगती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).