Anjali Arora as Mata Sita: 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता; फिल्म का टीजर आते ही भड़के यूजर्स, बोले- 'घोर कलयुग'
'कच्चा बादाम' डांस वीडियो और रियलिटी शो 'लॉक अप' से चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा आगामी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' से अपना बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में उनके माता सीता का किरदार निभाने को लेकर जारी हुए टीजर के बाद सोशल मीडिया पर तीखा विवाद खड़ा हो गया है.
Mahakavya Shri Ramayan Katha: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा (Kacha Badam' Fame Anjali Arora) आगामी पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की' (Mahakavya Shri Ramayan Katha) के जरिए बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेत्री कदम रखने जा रही हैं. मंगलवार को निर्माताओं द्वारा फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर जारी किया गया, जिसमें अंजलि अरोड़ा को माता सीता और अभिनेता देव शर्मा को प्रभु श्री राम के रूप में पेश किया गया है.
हालांकि, टीजर सामने आते ही इंटरनेट पर अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर तीखी बहस और नाराजगी शुरू हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स इन्फ्लुएंसर की पुरानी छवि और बोल्ड रील्स का हवाला देते हुए उन्हें इस पावन किरदार में स्वीकार करने पर आपत्ति जता रहे हैं. यह भी पढ़ें: Anjali Arora Viral Video: 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा बनीं बिजनेस टाइकून, बेंगलुरु में लॉन्च किया अपना लग्जरी सैलून 'आतिवा'; वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
फिल्म का टीजर जारी होने के बाद एक्स (Twitter) और इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने मेकर्स के फैसले की आलोचना की:
- एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, घोर कलयुग! अंजलि अरोड़ा रामायण में सीता जी का रोल कर रही हैं।.लोग रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण का विरोध कर रहे थे, अब इस पर क्या कहेंगे?"
- वहीं अन्य यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा, "कहां माता सीता का स्वरूप और कहां 'कच्चा बादाम' वाली अंजलि अरोड़ा, इस किरदार के लिए उचित चयन होना चाहिए था."
- कुछ लोगों ने टीजर में भगवान कृष्ण से जुड़े मंत्रों के प्रयोग और कास्टिंग को लेकर फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक की मांग की है, जैसा कि ईटीवी भारत रिपोर्ट में भी रेखांकित किया गया है.
माता सीता का किरदार निभाने पर क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा?
कास्टिंग पर हो रहे विवाद के बीच अंजलि अरोड़ा ने इस भूमिका को अपने जीवन का सबसे भावनात्मक और जिम्मेदारी भरा सफर बताया है.
एक साक्षात्कार में अंजलि ने कहा:
"माता सीता का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद भावनात्मक अनुभव रहा है. वह असीम शक्ति, गरिमा, धैर्य और आस्था का प्रतीक हैं. श्री राम के प्रति उनका प्रेम जितना गहरा है, उतना ही उनका आंतरिक साहस और मर्यादा प्रेरणादायी है. मुझे शुरू से ही पता था कि इस पावन चरित्र को पूरी श्रद्धा, निष्ठा और सम्मान के साथ निभाना होगा. मुझे उम्मीद है कि दर्शक पर्दे पर हमारी मेहनत और समर्पण को समझेंगे."
माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा
View this post on Instagram
प्रभु श्री राम की भूमिका में दिखेंगे देव शर्मा
फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता देव शर्मा (जो पूर्व में 'यारियां' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं) ने भी अपनी भूमिका पर विचार रखे.
देव शर्मा ने कहा कि श्री राम का किरदार केवल अभिनय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और भक्ति भाव से प्रभु राम के दया, शौर्य, धैर्य और मर्यादा के गुणों को आत्मसात करने का प्रयास किया है, ताकि युवा पीढ़ी भी उन शाश्वत मूल्यों से जुड़ सके.
25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देव शर्मा और अंजलि अरोड़ा के अलावा लक्ष्मण के रूप में शील वर्मा, हनुमान के रूप में निर्भय वाधवा और रावण के रूप में रजनीश दुग्गल नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2026 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

