रश्मि देसाई का कास्टिंग काउच पर शॉकिंग खुलासा, कहा- उसने मेरी ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर...
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई भी काफी चर्चा में रही. अब इस घर से बाहर आने के बाद रश्मि ने अपने अतीत से जुड़े कई ऐसे किस्से सुनाए हैं जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं. रश्मि ने बताया कि जब वो इस इंडस्ट्री में नई थी और संघर्ष कर रहीं थी तब वो भी कास्टिंग काउच का शिकार होने से बाल बाल बची थी.
सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी काफी चर्चा में रही. अब इस घर से बाहर आने के बाद रश्मि ने अपने अतीत से जुड़े कई ऐसे किस्से सुनाए हैं जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं. रश्मि ने बताया कि जब वो इस इंडस्ट्री में नई थी और संघर्ष कर रहीं थी तब वो भी कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होने से बाल बाल बची थी.
पिंकविला से हुई खास बातचीत में रश्मि ने कहा, "जब मैंने 13 साल पहले अपना करियर शुरू किया था तब मैं छोटी थी और पूरी तरह से नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से थी. मैं इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी. मुझे अब भी याद है कि मुझसे कहा गया था कि अगर मैं कास्टिंग काउच से नहीं गुजरती हूं तो मुझे इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा. उसका सूरज था, मुझे नहीं पता वो अब कहा है. जब पहली बार हम मिले तो उसने मुझे मेरी तैयारियों के बारे में पूछा और मुझे नहीं पता था कि उसका मतलब क्या है. मैंने उससे कहा कि मुझे इसका मतलब नहीं पता है और वो क्या कह रहा है. वो पहला इंसान था जिसने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की थी और किसी न किसी तरह से मुझे प्रताड़ित करने की कोशिश की थी."
ये भी पढ़ें: बिग बॉस के बाद अब कैसा है रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता? एक्ट्रेस ने बताई ये बात
View this post on Instagram
आगे बताते हुए रश्मि ने कहा, "एक दिन उसने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया और मैं बेहद उत्साहित थी. मैं पहुंच गई और वहां उसके सिवा कोई नहीं था. वहां कोई कैमरा नहीं था और उसने बहुत कोशिश की कि वो मेरी ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर मुझे बेहोश कर दे. लेकिन मैं इनकार करती रही. वो किसी तरह से मुझे बरगलाना चाहता था. मैं दो-ढाई घंटे बाद किसी तरह से वहां से निकल आई और अपनी मां को सब कुछ बताया. इसके बाद मेरी मां ने उसे थप्पड़ मारा."
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में अरहान खान (Arhaan Khan) ने रश्मि देसाई को प्रोपोज किया था लेकिन बाद सलमान ने उनकी पोल खोलते हुए बताया कि वो पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. ये सुनकर रश्मि हैरान रह गईं थी और धीरे-धीरे उन्होंने अरहान से दूरी बनाना भी शुरू कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

