Happy Birthday Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने टाइगर श्रॉफ संग मिलकर मीडिया के सामने काटा केक, फैन्स ने खास अंदाज में विश
फिल्म बागी 3 श्रद्धा के लिए ये फिल्म काफी अहम होने जा रही है. क्योंकि उनकी पिछले फ़िल्में साहो और स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर के लिए ये बर्थडे बेहद ही ख़ास है. क्योंकि 3 दिन बाद उनकी फिल्म बागी 3 रिलीज होने जा रही हैं. जिसका वो पिछले काफी समय से प्रमोशन कर रही हैं. ऐसे में आज श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया. श्रद्धा ने केक काटकर सभी का शुकिया अदा किया. वैसे आपको बता दे कि जब श्रद्धा वहां पहुंची तो उन्हें विश करने के लिए फैन्स की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी. जिसके बाद लोगों ने डांस कर श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी. जिसे देखकर वो सरप्राइज हो गई.
ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि श्रद्धा कपूर के लिए ये जन्मदिन काफी स्पेशल रहा. इस दौरान श्रद्धा की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. आप भी देखिए कैसे बागी 3 के प्रमोशन के साथ श्रद्धा का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया.
View this post on Instagram
#shraddhakapoor clicked at her #birthday celebration with fans & media #yogenshah
View this post on Instagram
#shraddhakapoor Birthday Celebrations with fans & media in #Mumbai . #yogenshah
वैसे आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर ने यहां आने से पहले एक NGO के स्पेशल बच्चों के साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया.
बात अगर फिल्म बागी 3 की करे तो श्रद्धा के लिए ये फिल्म काफी अहम होने जा रही है. क्योंकि उनकी पिछले फ़िल्में साहो और स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में उनकी काफी उम्मीदें इस फिल्म के साथ जुड़ी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

