राखी सावंत ने इस साल होली ना खेलने की लगाई गुहार, कोरोनावायरस को बताया वजह (Video)
राखी सावंत हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. राखी आए दिन नए नए मुद्दे पर प्रतिकिया देती रहती हैं.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने वीडियो और कमेंट के चलते आए दिन चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब ये एक्ट्रेस एक बार फिर लोगों की जुबान बनी हुई है. दरअसल राखी सावंत अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सभी से इस बार होली ना खेलने की अपील की है. जिसके पीछे की वजह है कोरोना वायरस (Coronavirus). दरअसल राखी के मुताबिक इस बार होली में यूज होने वाले कलर और बलून चीन में बने हैं. जो कोरोना वायरस के समय के हैं ऐसे में हमें इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
राखी ने ये वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट के जरिये शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राखी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. जिसमें उन्होंने सभी से ये अपील की 2 घंटे की मौज के लिए किसी ज़िन्दगी से ना खेले.
आपको बता दे कि राखी सावंत हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. राखी आए दिन नए नए मुद्दे पर प्रतिकिया देती रहती हैं. हालांकि राखी तब भी चर्चा में आ गई थी जब उन्होंने अपनी शादी की बात सभी से छिपाई थी. पहले तो राखी ने इन खबरों को गलत बताया फिर खुद ही सामने आकर सच्चाई बताई. हालांकि राखी ने अब तक अपने पति की झलक दुनिया के सामने नहीं लाई है. राखी के मुताबिक उनके पति डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी में काम करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

