संजय कपूर की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे थे शाहरुख खान, करण जौहर ने पुरानी तस्वीर की शेयर
इस फोटो में शाहरुख संग उनके पीछे करण जौहर भी नजर आ रहे हैं. जो इस पार्टी में मानो को शाहरुख को चीयर कर रहे हो.
किसी भी पार्टी में रंग जमाना बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बखूबी आता है. इसका सबूत है शाहरुख खान की एक पुरानी फोटो जिसे उनके ख़ास दोस्त करण जौहर (Karan Johar) ने शेयर किया है. जिसमें शाहरुख एक पार्टी में मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखने के बाद लग रहा है कि शाहरुख ने इस पार्टी में जमकर डांस किया होगा. दरअसल शाहरुख की ये फोटो है अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर के संगीत सेरेमनी की.
इस फोटो में शाहरुख संग उनके पीछे करण जौहर भी नजर आ रहे हैं. जो इस पार्टी में मानो को शाहरुख को चीयर कर रहे हो. इस फोटो को शेयर करते हुए करण जौहर ने बताया कि ये संजय कपूर और महीप कपूर की संगीत से ये थ्रोबैक. इसमें सुपरस्टार थिरकते हुए. इस फोटो को देखने के बाद शाहरुख के फैन्स जमकर अपना प्यार इस पर लुटा रहे हैं. यह भी पढ़े: अबराम खान ने बनाई पिता शाहरुख खान की ड्रॉइंग, किंग खान ने क्यूट फोटो शेयर करके कही दिल की बात
दरअसल इस दौरान शाहरुख ने फिल्म दिल से के गाने छैया छैया पर डांस किया. तो वहीं संजय कपूर ने फोटो देखने के बाद लिखा ‘हाहाहा 7 दिसम्बर 1998.’
वैसे आपको बता दे कि सोनम कपूर की शादी में भी शाहरुख खान ने जमकर अपने नच का हुनर दिखाया था. इस दौरान शाहरुख ने सलमान खान के साथ मिलकर डांस फ्लोर पर जमकर डांस किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

