अबराम खान ने बनाई पिता शाहरुख खान की ड्रॉइंग, किंग खान ने क्यूट फोटो शेयर करके कही दिल की बात
बॉलीवुड के किंग खान कहे जानेवाले शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. आज सुबह शाहरुख ने अपने बेटे अबराम खान द्वारा बनाई हुई एक ड्रॉइंग को शेयर करके बताया कि उनके बेटे का मानना है कि इस फोटो में और भी बेहतर दिखते. इस क्यूट फोटो को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
- Read in
- English
बॉलीवुड के किंग खान कहे जानेवाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. आज सुबह शाहरुख ने अपने बेटे अबराम खान (AbRam Khan) द्वारा बनाई हुई एक ड्रॉइंग को शेयर करके बताया कि अबराम का मानना है कि इस फोटो में और भी बेहतर दिखते हैं. इस क्यूट फोटो को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अबराम खान का क्यूट परफॉर्मेंस देखकर शाहरुख खान-गौरी खान भी हुए मदहोश, देखें Video
शाहरुख ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक पिता होना मेरे लिए मेरे सम्मान, आदर्श, प्रोत्साहन और जीत का स्रोत है. इसने मुझे जिंदगी के हर पड़ाव में चालाकी के आगे मासूमियत भरी इमानदारी को चुनना सिखाया है. मेरे बेटे ने कहा कि इस ड्रॉइंग में मैं उससे बढ़िया दिख रहा हूं क्योंकि मैं बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहा हूं."
इस फोटो में देखा गया कि अबराम ने कलर्स की मदद से अपनी और अपने पिता की ड्रॉइंग बनाई है. शाहरुख अक्सर अपने बेटे से जुड़ी इसी तरह की दिलचस्प जीते अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
बता दें कि शाहरुख साल 2018 में फिल्म 'जीरो' (Zero) में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए. उस फिल्म के बाद से भी फैंस बेसब्री से शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

