राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किस पर जताया है भरोसा
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह और राजीव सातव के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ से के टी एस तुलसी और फूलो देवी नेताम, झारखंड से शहजादा अनवर, मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बररिया, महाराष्ट्र से राजीव सातव, मेघालय से केनेडी कोर्नेलियस खेइम तथा राजस्थान ने के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को टिकट दिया गया है.