कोरोना का कहर: राजस्थान में कोविड-19 से संक्रमित 122 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 1,351 हुई
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राजस्थान में भी कोरोना वायरस का कोहराम थमा नहीं हैं. इसी कड़ी में राजस्थान से 122 नए कोरोना से संक्रमित मामले आए हैं. राज्य स्वास्थ विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मामले भरतपुर से सामने आए हैं. जहां 42 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. जोधपुर (26), जयपुर (25), नागौर (17), कोटा (5), अजमेर (3), टोंक (2), बांसवाड़ा और जैसलमेर में एक-एक मामला सामने आया है.