कंगना रनौत की बहन रंगोली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत
रंगोली ने जैसे मुरादाबाद की घटना का विरोध करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया उसके बाद फराह खान अली, रीमा कागती जैसे नामों ने ट्विटर पर उनकी शिकायत करनी शुरू कर दी थी और उनके अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग की थी.
- Read in
- English
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली (Rangoli) अपने बेबाक बयानों के चलते कई बार विवादों में घिर चुकी हैं. हाल ही में रंगोली ने मुरादाबाद की घटना का विरोध करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था. जिसके चलते उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया हैं. लेकिन अब ऐसा कुछ हुआ है जिसके चलते रंगोली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल कंगना रनौत की बतौर पर्सनल मैनेजर काम करने वाली रंगोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक मुंबई अम्बोली पुलिस स्टेशन में वकील अली कासिफ खान ने शिकायत दर्ज कराई है.
पोर्टल से बात करते हुए अली कासिफ खान ने बताया कि कोरोना के इस खर के बीच रंगोली चीप पब्लिसिटी में लगी हुई हैं. लेकिन वो एक विशेष वर्ग समुदाय के पीछे पड़ी हैं. यह भी पढ़े: कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, ये थी बड़ी वजह
आपको बता दे कि रंगोली ने जैसे मुरादाबाद की घटना का विरोध करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया उसके बाद फराह खान अली, रीमा कागती जैसे नामों ने ट्विटर पर उनकी शिकायत करनी शुरू कर दी. इन सभी ने रंगोली पर गलत अफवाए फैलाने और उनके अकाउंट को ब्लॉक करने की मांग कर डाली थी.
वैसे आपको बता दे कि रंगोली अकाउंट सस्पेंड होने के बाद उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि उन्हें दोबारा ट्विटर ज्वाइन करने का कोई इरादा नहीं है. क्योंकि ये एक एंटी हिंदू प्लेटफॉर्म है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

