देश

कोटा से अपने बेटे को लाने के लिए बीजेपी MLA अनिल सिंह को मिली विशेष सहायता तो प्रशांत किशोर ने सीएम पर कसा तंज-नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है

कोरोना का कोहराम भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 की चपेट में आने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. राजस्थान के कोटा में बस भेजकर वहां के छात्रों को उत्तर प्रदेश में वापस ले आने के फैसले के बाद से ही राजनीति जारी है. बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू शुरू से इस मसले पर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही है. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने योगी आदित्यनाथ के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह लॉकडाउन की मर्यादा के खिलाफ है. इसी कड़ी में एक बार फिर नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी रहे प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर उनपर हमला बोला है.

कोटा से अपने बेटे को लाने के लिए बीजेपी MLA अनिल सिंह को मिली विशेष सहायता तो प्रशांत किशोर ने सीएम पर कसा तंज-नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली. कोरोना (Coronavirus Outbreak) का कोहराम भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 (COVID-19) की चपेट में आने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में बस भेजकर वहां के छात्रों को उत्तर प्रदेश में वापस ले आने के फैसले के बाद से ही राजनीति जारी है. बिहार (Bihar) में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू शुरू से इस मसले पर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही है. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह लॉकडाउन की मर्यादा के खिलाफ है. इसी कड़ी में एक बार फिर नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी रहे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने ट्वीट कर उनपर हमला बोला है.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोटा में फंसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को नीतीश कुमार ने यह कहकर सिरे से ख़ारिज कर दिया था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के खिलाफ होगा. लेकिन अब उन्हीं की सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को कोटा से अपने बेटे को लाने के लिए विशेष सहायता मुहैया कराई है. ऐसे में नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है? यह भी पढ़े-कोरोना से जंग: CM योगी का बड़ा फैसला, कोटा से यूपी के हजारों कोचिंग छात्रों को लाने के लिए भेजेगी 300 बसें

प्रशांत किशोर का ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और जेडीयू चीफ उनका मुद्दा उठाने के बजाय लॉकडाउन के सिद्धांतों का पाठ पढ़ा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).