कोरोना का प्रकोप: दिल्ली के चांदनी महल थाने के पांच और पुलिसकर्मी COVID-19 पॉजिटिव, अब तक कुल 8 संक्रमित
कोरोना वायरस देश में धीरे-धीरे उग्र रूप धारण करता जा रहा है. कोरोना वायरस ने भारत के कई राज्यों में अपना अधिक प्रभाव दिखा रहा है. इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, तमिनाडु समेत अन्य राज्य शामिल हैं. देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन लगा रहेगा. इस दौरान लॉकडाउन के निमयों की अनदेखी न हो इसलिए पुलिस के जवान दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से पुलिसवाले भी अछूते नहीं है. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पांच पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. दिल्ली के चांदनी महल पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं. वहीं इस पुलिस स्टेशन में कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. इससे पहले तिलक बिहार पुलिस स्टेशन में तैनात एक सिपाही भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.