बॉलीवुड

अजय देवगन ने बेटी न्यासा के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी सेल्फी, पिता और बेटी के बीच की बॉन्डिंग छू लेगी आपका दिल

अजय देवगन की न्यासा आज अपना 17वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में अजय ने खुद ही सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें पिता और बेटी का बांड देखते ही बन रहा है.

अजय देवगन ने बेटी न्यासा के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी सेल्फी, पिता और बेटी के बीच की बॉन्डिंग छू लेगी आपका दिल
अजय देवगन और न्यासा (Image Credit: Instagram)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा (Nysa) आज यानी 20 अप्रैल को अपना 17वां जन्मदिन मना रही हैं. बेटी के इस ख़ास जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन ने फैंस के साथ अपनी खुशी को बांटने के लिए एक फोटो शेयर करते बधाई दी है. जिसमें पिता और बेटी के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. ये सेल्फी है जिसमें अजय देवगन पर चिरपरिचित अंदाज में दिखाई दे रहे हैं जबकि उनकी न्यासा भी बेहद क्यूट लग रही हैं. अजय देवगन ने जहां ब्लू कलर का टीशर्ट पहन रखा है वहीं न्यासा वाईट एंड रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं.

इस सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा जन्मदिन मुबारक हो मेरी बेटी. तुम्हे सारी खुशियां आज हमेशा मिले. घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए. जाहिर है आखिर में अजय देवगन ने फैन्स के साथ कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने की अपील भी कर डाली. यह भी पढ़ें: अजय देवगन और ऋतिक रोशन ने कोरोना वॉरियर्स से की अपील, कहा- ब्लड डोनेट करने के लिए आए आगे

आपको बता दे कि 2 अप्रैल को ही अजय देवगन ने 51वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने अजय के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी थी. जब से कोरोना का खतरा देश में फैला है अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जो लगातार फैन्स से घरों पर रहने की अपील करते आ रहे हैं. इतना ही नहीं अजय ने कल सभी कोरोना वारियर्स से अपना ब्लड डोनेट करने की अपील भी की थी. अजय ने ये अपील कस्तूरबा अस्पताल के मुहीम पर की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).