Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan’s Anniversary: शादी के 13 साल बाद भी कायम है ऐश्वर्या राय का जादू, अभिषेक द्वारा शेयर की गई ये 5 तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपनी शादी की 13 वीं सालगिरह मना रहे हैं. ऐसे में देखते अभिषेक की तरफ शेयर की गई ऐश्वर्या की 5 खूबूसरत तस्वीरें.
बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल माने जाने वाले ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी को आज पूरे 13 साल पूरे हो चुके हैं. 20 अप्रैल 2007 को जब दोनों की शादी मुंबई (Mumbai) में हुई थी तो इसने खबरों का बाजार गर्म कर दिया था. आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ख़ूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन परिवार के वारिस की शादी जो थी. 13 साल बाद भी दोनों की जोड़ी आज भी देखते ही बनती है. बॉक्स ऑफिस पर अभिषेक और ऐश्वर्या की ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ ना कहो जैसी फिल्में फ्लॉप हो गई वहीं गुरु और रावण जैसी फिल्मों ने दोनों के जोड़ी से फ्लॉप का तमगा हटा दिया. हाल ही में खबर आई थी ऐश्वर्या और अभिषेक अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में साथ दिखाई दे सकते हैं लेकिन अभी तक वो प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाया है.
शादी के 13 साल बाद भी अभिषेक बच्चन अपनी पति ऐश्वर्या के कायल दिखाई देते हैं. इसलिए कई बार वो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं. दोनों की शादी के इस सालगिरह पर आपको दिखाते हैं अभिषेक की तरफ से शेयर की गई ऐश्वर्या की वो 5 तस्वीरें जिसमें एक्ट्रेस खूबसूरती देखते ही बनती है. यह भी पढ़े: अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और पिता अमिताभ बच्चन का उमड़ा प्यार, ये स्पेशल फोटोज शेयर करके किया विश
ऐश्वर्या की ब्लैक एंड वाईट पिक्चर
फ्लोरल गाउन में ऐश्वर्या कमाल की लग रही हैं
परिवार के साथ खूबसूरत ऐश्वर्या
अभिषेक और ऐश्वर्या सुकून के पल बिताते हुए
ऐश्वर्या की इस तस्वीर को देख अभिषेक ने उन्हें प्रिंसेस कहकर बुलाया
वर्कफ्रंट की बात करें अभिषेक बच्चन का जलवा आने वाले समय फिल्म द बिग बुल में दिखाई देगा. जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

