बॉलीवुड

Kangana Ranaut Backs Aishwarya Rai Cannes Look: ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘खुद में क्या है, वो दिखाओ’

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं. फिल्म 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Kangana Ranaut Backs Aishwarya Rai Cannes Look: ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘खुद में क्या है, वो दिखाओ’
कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kangana Ranaut Backs Aishwarya Rai Cannes Look: अभिनेत्री कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि फैशन और स्टाइल किसी इंसान की खुद की अभिव्यक्ति होती है और किसी महिला पर किसी को कुछ थोपने का हक नहीं है. Fact Check: क्या कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली है शादी? सोशल मीडिया पर वायरल 'मंगलसूत्र' वाले वीडियो का सच आया सामने

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या राय की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति है. यह जीवन को देखने के नजरिए और व्यक्तित्व को दर्शाता है. कोई भी महिला किसी की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए बाध्य नहीं है. ऐश्वर्या शानदार लग रही हैं.”

इसके साथ ही कंगना ने ट्रोल्स को चुनौती देते हुए कहा, “जो लोग उन्हें किसी और तरह देखना चाहते हैं, वो खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है? ऐश्वर्या यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं. वह शानदार हैं. अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए.”

दरअसल हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या के बढ़े वजन और चेहरे को लेकर उन्हें ट्रोल किया और उनकी तुलना आलिया भट्ट से की. वहीं कई लोगों ने ऐश्वर्या का समर्थन करते हुए कहा कि वह पिछले कई दशकों से कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि आलिया ने हाल ही में वहां डेब्यू किया है.

कान्स में अपने पहले लुक के दौरान ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ नीले रंग का गाउन पहना था. इस लुक को उन्होंने स्टोल और डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया. इसके बाद वह पेस्टल पिंक ड्रेप्ड आउटफिट में नजर आईं, जिसमें फ्लोरल एम्बेलिशमेंट और फ्लोइंग केप स्लीव्स थीं. अपने आखिरी लुक में ऐश्वर्या सफेद पैंटसूट और फेदर रैप स्टोल में दिखाई दीं. इस दौरान उन्होंने मिनिमल मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल रखा था. इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की यह 24वीं उपस्थिति रही.

वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं. फिल्म 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).