क्रिकेट

Angry Fans React As Vaibhav Sooryavanshi Finds No Place In India Playing XI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, प्लेइंग XI से बाहर होने पर भड़के फैंस

टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मुकाबले में अनुभवी सलामी जोड़ी पर भरोसा जताया. भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली. वहीं इस दो मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि आयरलैंड की कमान लोर्कन टकर के हाथों में है.

Angry Fans React As Vaibhav Sooryavanshi Finds No Place In India Playing XI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, प्लेइंग XI से बाहर होने पर भड़के फैंस
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 26 जून को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम (Civil Service Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार मैदान में उतरी है. वहीं लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) की अगुवाई वाली आयरलैंड की टीम घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है. इस मुकाबले में जीत हासिल कर भारत सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा, जबकि आयरलैंड इतिहास रचने की कोशिश करेगा. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: IND vs IRE 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ, लेकिन इसमें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं था. इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की. कई प्रशंसकों का मानना था कि आयरलैंड जैसी द्विपक्षीय सीरीज युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए सबसे बेहतर मंच थी.

डेब्यू का इंतजार बढ़ा, टूट गया रिकॉर्ड बनाने का मौका

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया था और उम्मीद जताई जा रही थी कि वह पहले ही मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे. अगर ऐसा होता तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाते. हालांकि प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के कारण उनका यह इंतजार फिलहाल जारी रहेगा.

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाए सवाल

प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने टीम चयन पर सवाल उठाए. कुछ प्रशंसकों का कहना था कि अगर वैभव को मौका नहीं देना था तो उन्हें टीम में शामिल करने का क्या उद्देश्य था. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि युवा बल्लेबाज के पास अभी लंबा करियर है और सही समय आने पर उन्हें जरूर मौका मिलेगा.

'मेरी निराशा असीम है'

फ़ैन ने मैच न देखने का वादा किया

यूज़र ने गुस्सा ज़ाहिर किया

यूज़र क्विज़ में वैभव की कमी

'कितनी निराशा हुई'

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की पारी की शुरुआत

टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मुकाबले में अनुभवी सलामी जोड़ी पर भरोसा जताया. भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली. वहीं इस दो मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि आयरलैंड की कमान लोर्कन टकर के हाथों में है. अब सभी की नजर सीरीज के दूसरे और अंतिम टी20 मुकाबले पर रहेगी, जहां वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2026 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).