क्रिकेट

IND vs IRE, 1st T20I Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 30 रन के स्कोर पर टीम के तीन दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए . इसके बाद कप्तान लॉर्कन टकर और बेंजामिन कैलिट्ज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 51 रन तक लेकर गए.

IND vs IRE, 1st T20I Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 26 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम (Civil Service Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार मैदान में उतरी है. वहीं लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) की अगुवाई में आयरलैंड की टीम घरेलू मैदान पर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरी है. इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लेगी. भारत की टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी, जबकि आयरलैंड की नजरें इतिहास रचने पर होंगी. यह भी पढ़ें: IND vs IRE, 1st T20I Match Belfast Pitch Report: बेलफास्ट में वैभव सूर्यवंशी की आएगी आंधी या आयरलैंड के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास? पहले टी20 मैच से पहले जानें पिच का हाल

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा हैं. भारत ने सभी 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि आयरलैंड अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो पाया है. हालिया रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के पक्ष में है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर आयरलैंड की टीम में हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर और टिम टेक्टर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 30 रन के स्कोर पर टीम के तीन दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान लॉर्कन टकर और बेंजामिन कैलिट्ज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 51 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए. आयरलैंड की तरफ से कप्तान लॉर्कन टकर ने सबसे ज्यादा रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कप्तान लॉर्कन टकर ने महज 36 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान लॉर्कन टकर के अलावा गैरेथ डेलानी ने ताबड़तोड़ 49 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. हर्षित राणा के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की बल्लेबाजी: 182/9, 20 ओवर (टिम टेक्टर 17 रन, रॉस अडायर 12 रन, हैरी टेक्टर 0 रन, लॉर्कन टकर 50 रन, बेंजामिन कैलिट्ज़ 15 रन, गैरेथ डेलानी 49 रन, जॉर्ज डॉकरेल 19 रन, लियाम मैकार्थी 7 रन, मैथ्यू हम्फ्रीज़ 2 रन और जय मूंड्रा नाबाद 2 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हर्षित राणा 3 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और अक्षर पटेल 2 विकेट)

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2026 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).