टीवी

महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण देख हिल गए दर्शक, ट्विटर पर पूछा- क्या आज के दौर में आयेंगे कोई कृष्ण?

रामायण और महाभारत की रिपीट टेलीकास्ट ने एक बार फिर दर्शकों को टीवी से जोड़ दिया है.

महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण देख हिल गए दर्शक, ट्विटर पर पूछा- क्या आज के दौर में आयेंगे कोई कृष्ण?
महाभारत (Photo Credits: Twitter)

लॉकडाउन (Lockdown)के चलते छोटे परदे पर बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) का एक बार फिर टेलीकास्ट शुरू हो चुका है. आज के एपिसोड में चौरस के खेल में पांडव कौरव के सामने अपना सब कुछ हार जाते हैं. जिसके बाद अंत में वो द्रौपदी को भी दांव पर लगा देते हैं और हार जाते हैं. जिसके बाद दुर्योधन के कहने पर दुशासन द्रौपदी का चीर हरण का आदेश देते हैं. लेकिन ऐसे में कृष्ण अपनी सखी की मदद करते हैं. साड़ी खींचते दुशासन के लिए द्रौपदी की साड़ी उतार पाना मुश्किल हो जाता है. जिस दौर में इस सीन को जिस अंदाज में फिल्माया गया. उसकी सभी तारीफ़ कर रहे हैं.

तो वहीं महाभारत काल में जिस तरह कृष्ण द्रौपदी की मदद में सामने आते हैं उसे देखने के बाद अब यूजर्स अब भगवान कृष्ण की तारीफ़ के पुल बांधते दिखाई दिए. इसके साथ ही कई यूजर्स ये सवाल भी खड़े करते दिखें कि क्या आज के दौर में कोई कृष्ण आ सकते हैं? देखिए यूजर्स कैसे कर रहें है ट्वीटस.

एक यूजर ने उठाया ये अहम् सवाल

तो वहीं एज यूजर ने लिखा द्रौपदी आज भी बेबस है

तो वहीं एक यूजर ने द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूप गांगुली की तारीफ़ की 

आपको बता दे कि रामायण की वापसी से दूरदर्शन की टीआरपी में बढ़त देखी गई है वहीं महाभारत के आने प्रसार भारती की टीआरपी में भी काफी उछाल देखने को मिला है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).