मध्य प्रदेश: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, इन पांच नेताओं ने ली शपथ
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Chauhan) के मंत्रिमडल का आज गठन हो गया. राजभवन में आयोजित समारोह में पांच मंत्रीयों ने शपथ ली. इनमे नेताओं नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली. राजभवन में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है. इसमें नरोत्तम मिश्रा का ग्वालियर-चंबल से नाता है, तुलसी सिलावट मालवा से हैं, गोविंद राजपूत बुंदेलखंड से हैं, मीना सिंह महाकौशल व विंध्य और कमल पटेल निमांड इलाके से आते हैं. साथ ही जातीय समीकरण को भी महत्व दिया गया है.