लॉकडाउन 4.0: पंजाब के अमृतसर में शर्तों के साथ खुली इलेक्ट्रॉनिक आइटम, जूते-हार्डवेयर और साइकिल मरम्मत की दुकानें
कोविड-19 महामारी का प्रकोप भारत में बढ़ता जा रहा है. कोरोना से संक्रमित मामले भी देश में बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते देश में 31 मई तक लॉकडाउन 4.0 का ऐलान केंद्र सरकार की तरफ से किया गया है. सरकार ने पहले ही साफ करते हुए कई तरह की छूट लॉकडाउन में दी हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने रविवार शाम इस लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन्स जारी की गईं, जो पहले से बिल्कुल अलग हैं.