लॉकडाउन में कंगना रनौत ने पेश की अपनी कविता 'आसमान', दिल छू लेने वाला वीडियो किया पोस्ट
कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कविता शेयर की है. इस कविता की ख़ास बात ये है कि ये खुद कंगना रनौत ने लिखा है और साथ ही इसे अपनी आवाज भी दी है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश में चौथे लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में हर कोई इस फ्री टाइम में अपने हुनर को तराशने में जुटा हुआ है. ऐसे में सेलेब्स अलग अलग तरीके अपना फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज दे रहे हैं. कोई अपने गानों से तो कोई अपनी शरारती हरकतों से लोगों के बीच छाया हुआ है. ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी फैंस को एंटरटेनमेंट का फ्रेश डोज देने के लिए सामने आ चुकी हैं. दरअसल कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कविता शेयर की है. इस कविता की ख़ास बात ये है कि ये खुद कंगना रनौत ने लिखा है और साथ ही इसे अपनी आवाज भी दी है.
इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत टीम नाम से अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें कंगना दिखाई भी दे रहीं हैं. दरअसल कंगना लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. यह भी पढ़े: लॉकडाउन के चलते कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी के मेकर्स को हुआ 5 करोड़ का नुकसान?
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म थी पंगा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं किया. वहीं कंगना की आगामी फिल्मों की बात करें तो थलाइवी है. यह फिल्म जयललिता की बॉयोपिक है. जिसमें कंगना जय ललिता की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म से जुड़ा पहला पोस्टर भी आउट किया जा चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

