बॉलीवुड

मिलिंद सोमन ने मॉडल मधु सप्रे संग 25 साल पुरानी न्यूड फोटो की शेयर, पूछा ये सवाल

मिलिंद सोमन ने अपनी एक 25 साल पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें वो मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड पोज में दिखाई दे रहे हैं.

मिलिंद सोमन ने मॉडल मधु सप्रे संग 25 साल पुरानी न्यूड फोटो की शेयर, पूछा ये सवाल
मिलिंद सोमन और मधु सप्रे की न्यूड फोटो (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) भले 54 साल के हो गए हो लेकिन अपनी जबरदस्त फिटनेस के चलते आज भी लोगों के बीच वो काफी पॉपुलर हैं. मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपनी वर्कआउट के वीडियो शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब मिलिंद सोमन ने अपनी एक 25 साल पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें वो मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड पोज में दिखाई दे रहे हैं. दरअसल साल 1995 में एक एड के लिए मिलिंद सोमन और मधु सप्रे ने गले में अजगर लेकर ये फोटो क्लिक करवाई थी. जिसके बाद इसे लेकर विवाद उठ खड़ा हो गया और मुंबई पुलिस ने केस भी दर्ज किया था. ये पूरा मामला कोर्ट में 14 सालों तक चला. जिसके बाद साल 2009 में सभी को इस केस से बरी कर दिया गया.

ऐसे में मिलिदं सोमन एक बार फिर इस फोटो को शेयर करते लिखा कि ‘ये फोटो 25 साल पुरानी है, मुझे लगता है कि उस समय न सोशल मीडिया न इंटरनेट था. लेकिन ये फोटो अगर आज के समय में रिलीज होती तो लोगों का क्या रिऐक्शन होता?’

आपको बता दे कि मिलिंद सोमन ने 2 साल पहले तब सनसनी मचा दी थी जब 54 वर्षीय इस एक्टर ने 28 साल की अंकिता कुंअर के साथ शादी रचाई थी. सोशल मीडिया पर तब काफी हल्ला मचा था. अंकिता कुंअर भी अपने पति की तरह फिटनेस के लिए दीवानी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).