बॉलीवुड

Movies Releasing On This Friday: इस शुक्रवार Arjun Kapoor और Anshuman Jha होंगे आमने-सामने, Kuttey और Lakadbaggha के बीच क्लैश

इस शुक्रवार कुत्ते और लकड़बग्गा आमने सामने हैं. दोनों फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं बावजूद इसके थिएटर में दर्शक मिलना इतना आसान नहीं होने वाला.

Movies Releasing On This Friday: इस शुक्रवार Arjun Kapoor और Anshuman Jha होंगे आमने-सामने, Kuttey और Lakadbaggha के बीच क्लैश
अर्जुन कपूर - अंशुमन झा (Photo Credits: Instagram)

Movies Releasing On This Friday: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तब्बू स्टारर (Tabu) फिल्म कुत्ते और अंशुमन झा और रिधी डोगरा (Riddhi Dogra) स्टारर फिल्म लकड़बग्घा इस शुक्रवार 13 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. इन दोनों फिल्मों का जॉनर अलग है जिसके चलते उम्मीद की जा सकती है कि इन फिल्मों को दर्शक मिल सकते हैं. पर सफर इतना आसान भी नहीं होने वाला है. क्योंकि बीते साल अक्षय कुमार स्टारर सम्राट पृथ्वीराज, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा और आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्डा जैसी बिग बजट फिल्में धूल चाटती नजर आई हैं. पर यह साल साउथ फिल्मों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ. आरआरआर से लेकर पुष्पा, केजीएफ 2 और कंतारा जैसी फिल्मों ने तहलका मचाया.  Arjun Kapoor-Tabu स्टारर डार्क ह्यूमर से भरी फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर आया सामने, फिल्म 13 जनवरी को होगी रिलीज

कुत्ते 

आसमान भारद्वाज द्वारा डायरेक्टेड फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर और तब्बू पुलिस के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर काफी डार्क ह्यूमर से भरा है. फिल्म में अर्जुन और तब्बू के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

लकड़बग्घा

लकड़बग्घा फिल्म एक सुपरहीरो की कहानी पर आधारित है, जो एनिमल लवर है और उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों को वह सबक सिखाता है. विक्टर मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में अंशुमन झा लीड रोल में हैं. रिधि डोगरा डोगरा उनके अपोजिट नजर आएंगी. साथ ही परेश पाहुजा और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).