साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को तो कई जगहों पर आज जन्माष्टमी (Janmashtami 2020) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर सभी एक दुसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है.
राशिफल 12 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा.
राशिफल 11 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें.
उत्तराखंड में भारी बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है. बरसात के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के चलते नदियां उफान पर है और कई जगहों पर भूस्खलन की खबर है.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 22 लाख के पार चली गई है. देश के कई अभिनेता सहित नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. इसी बीच खबर है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. मुखर्जी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है.
कोरोना वायरस का कहर भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वैसे कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. गुजरात में भी कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं. इसी बीच गुजरात की बीजेपी सरकार ने मास्क न पहनने पर लगने वाला जुर्माना बढ़ा दिया है. सूबे में मास्क न पहनने पर अब एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा.
एक तरफ राजस्थान में सियासी घमासान जारी है तो दूसरी तरफ आज नॉर्थ ईस्ट की राजनीति के लिए भी अहम दिन है. बताना चाहते हैं कि आज मणिपुर विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली है. ऐसे में ये फ्लोर टेस्ट ही भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार का भविष्य क्या होगा यह तय करने वाला है. कांग्रेस और बीजेपी आलाकमान की इसपर नजरें टिकी हुई हैं.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सचिन पायलट की नाराजगी के बाद सूबे में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हुई है. यह मामला हाईकोर्ट से लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत में भी पहुंचा है. अब तक पायलट गुट को राहत मिली हुई है. सचिन पायलट खेमे के बगावती तेवर के बाद अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल बने हुए है.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी हर मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं. भारत-चीन सीमा विवाद, कोरोना, अर्थव्यवस्था के मसले पर सरकार को घेरते रहते हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए 2020) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामलों ने भारत के कुछ राज्यों में कोहराम मचाया हुआ है. इसमें सबसे अधिक प्रभाव महाराष्ट्र और तमिलनाडु में देखने को मिला है. कोरोना की इस जंग में केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. कोरोना की वैक्सीन भारत में अब तक नहीं आ पाई है. कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर यह है कि कोविड-19 से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या देश में 15 लाख पहुंच गई है.
राशिफल 10 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
राशिफल 9 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. वृषभ-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
राशिफल 8 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें. वृषभ-आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर सम्मेलन’ को संबोधित किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन-चार साल के विचार के बाद नई शिक्षा नीति को भी हरी झंडी दिखाई गई है. मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा लाई शिक्षा नीति जमीनी हकीकत से दूर है.
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया कि 20 लाख करोड़ वाला पैकेज आप भूल गए होंगे. उसमें याद रखने जैसा कुछ था भी नहीं. लेकिन 20 लाख कोरोना केस की भयावहता को हिंदुस्तान कभी नहीं भूलेगा और हाँ, इसकी गति अभी जारी है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोरोना का सबसे अधिक कोहराम महाराष्ट्र में देखने को मिला है. कोरोना मामलों को लेकर देश में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. कोरोना के चलते हर मोर्चे पर नुकसान उठाना पड़ा है. जिसमें आर्थिक चीजों से लेकर एजुकेशन सेक्टर का समावेश है.
कोरोना वायरस का कहर देश में जारी है. कोविड-19 वायरस से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है. दूसरी तरफ कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम भारत सहित पूरी दुनिया में जारी है. लोगों को उम्मीद है कि इसकी वैक्सीन जल्द बाजार में आएगी. देश में कोरोना के मामलों की संख्या 20 लाख के पार चली गई है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है. कोरोना की वैक्सीन जब तक मार्केट में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार इस मसले पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है.
राशिफल 7 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
राहुल गांधी ने पीएम पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि चीन के सामने खड़े होना तो दूर प्रधानमंत्री में नाम लेने की भी हिम्मत नहीं है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीन के सामने खड़े होना तो दूर भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है. इस बात से इनकार करना कि चीन हमारे क्षेत्र में नहीं है और वेबसाइटों से दस्तावेजों को हटाने से तथ्य बदलने वाले नहीं है.