देश

Fine For Not Wearing Mask Raised To Rs 1,000 in Gujarat: कोरोना संकट की बीच गुजरात सरकार का फैसला, मास्‍क नहीं पहनने पर लगेगा 1 हजार रुपये का जुर्माना

कोरोना वायरस का कहर भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वैसे कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. गुजरात में भी कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं. इसी बीच गुजरात की बीजेपी सरकार ने मास्क न पहनने पर लगने वाला जुर्माना बढ़ा दिया है. सूबे में मास्क न पहनने पर अब एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा.

Fine For Not Wearing Mask Raised To Rs 1,000 in Gujarat: कोरोना संकट की बीच गुजरात सरकार का फैसला, मास्‍क नहीं पहनने पर लगेगा 1 हजार रुपये का जुर्माना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वैसे कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. गुजरात में भी कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं. इसी बीच गुजरात की बीजेपी सरकार ने मास्क न पहनने पर लगने वाला जुर्माना बढ़ा दिया है. सूबे में मास्क न पहनने पर अब एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम विजय रूपाणी ने मास्क न पहनने पर लगने वाले जुर्माने को 500 से बढाकर 1 हजार रुपये कर दिया है. गुजरात में कोरोना के 14 हजार 147 एक्टिव केस हैं. अच्छी खबर यह है कि 54 हजार 166 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं. जबकि कोरोना की चपेट में आने से 2,652 लोगों की मौत हुई है.

वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 22 लाख 15 हजार 75 पहुंच गई है. देश में फिलहाल कोविड-19 के 6 लाख 34 हजार 945 सक्रिय केस हैं. जबकि 15 लाख 35 हजार 744 लोग इलाज के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. कोरोना की चपेट में आने से देश में 44 हजार 386 लोगों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).