साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश में कोरोना संकट के बीच संसद के मानसून सत्र का आगाज 14 सितंबर से हो रहा है. लेकिन इस सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक घमासान शुरू है. दरअसल विवाद सरकार के उस फैसले पर हो रहा है जिसमें प्रश्नकाल को हटाया गया है. लेकिन विपक्ष के विरोध के बाद अब सरकार ने अपने फैसले पर नरमी लेते हुए संसद के मानसून सत्र में लिखित में सवाल पूछने और लिखित में जवाब की बात कही है.
भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच यूपी से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ गिरती अर्थव्यवस्था चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही अर्थव्यवस्था जीडीपी और बेरोजोगरी सहित तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र पर कांग्रेस निशाना साध रही है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का बंटाधार कैसे हुआ वो सबके सामने है. साथ ही देश-प्रदेश का शासन विज्ञापनों भाषण से चल रहा है.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव अब तक कम नहीं हुआ है. लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की द्वारा की गई नापाक हरकत के बाद से पुरे देश में विरोध की आवाज उठी थी. इसके बाद भारत सरकार ने चीन पर एक्शन शुरू किया हुआ है. इसी कड़ी में एक बार फिर भारत सरकार ने गेमिंग ऐप पबजी सहित 118 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. पबजी ऐप पर बैन को लेकर देश के हर कोने से प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
कांग्रेस की तरफ से फेसबुक पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगाया जा रहा है. कांग्रेस नेताओं की तरफ से इस मसले पर जमकर बयानबाजी हुई है. जबकि बीजेपी ने भी पलटवार किया है. इसी बीच फेसबुक ने तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर एक्शन लिया हुआ है. जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह को प्रतिबंध कर दिया है.
भारत में एक तरफ कोविड-19 का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी सहित तमाम मसलों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से अमूमन रोजाना राहुल गांधी अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर केंद्र को आड़े हाथ ले रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर राहुल ने कैश-मुक्त भारत को मजदुर-किसान-छोटा व्यापारी मुक्त भारत करार दिया है.
पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक मामले में अब देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर तंज कसा है. बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट @narendramodi_in बुधवार रात हैक हो गया था. हैकिंग को लेकर ट्विटर ने भी प्रतिक्रिया दी है.
भारत से हर मोर्चे पर मुकी खाने वाले पाकिस्तान की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है. बॉर्डर से लेकर आतंकवाद पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हर कोशिश भारत ने नाकाम की है. इसी बीच एक बड़ी खबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सामने आ रही है. जहां पाकिस्तान की एक नापाक कोशिश को पांच देशों ने नाकाम कर दिया है. भारत के दो लोगों के नाम पाकिस्तान आतंकी लिस्ट में शामिल करना चाहता था लेकिन यूएनएससी के पांच सदस्यों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
देश में एक तरह कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट हैक करने की खबर से खलबली मच गई. दरअसल पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट उनकी निजी वेबसाइट narendramodi.in से लिंक था. वैसे इस अकाउंट पर 25 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. हैकर ने इसे हैक करने के बाद लोगों से पीएम नेशनल रिलीफ फंड में पैसे डोनेट करने की मांग की.
राशिफल 3 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. वृषभ-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. मिथुन-आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
देश में कोरोना महामारी ने प्रकोप मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ कांग्रेस देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से मोर्चा राहुल गांधी, पी चिदंबरम, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं ने खोल रखा है. इसी बीच देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2013 के ट्वीट को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं भी यही कहना चाहता हूं.
केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को जीएसटी भुगतान नहीं किया है. जिसके चलते विपक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है. इससे पहले 27 अगस्त को जीएसटी काउंसिल की पांच घंटे बैठक चली थी. हालांकि राज्यों के लिए कोई अच्छी खबर सामने नहीं है. गैर बीजेपी शासित राज्य लगातार केंद्र से जीएसटी भुगतान करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जीएसटी भुगतान मामले में दखल देने की मांग की है.
भारत में कोरोना महामारी का कोहराम अब तक थमा नहीं है. लेकिन राजधानी दिल्ली में सुधरते हालात के साथ ही मेट्रो शुरू करने की मांग उठी तो केजरीवाल सरकार ने इसे मान लिया. साथ ही केंद्र के पास मेट्रो को 7 सितंबर से शुरू करने का प्रस्ताव भेज दिया. इसी बीच खबर है कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. हालांकि इसे लेकर औपचारिक बयान आना बाकी है.
अक्सर सेल्फी लेने के चक्कर में लोग सारे नियमों को ताक पर रख देते हैं. जिससे उन्हें बाद में काफी पछताना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया है. जहां इसका शिकार हुए हैं पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली. जानकारी के अनुसार शेखर नासिक के इगतपुरी में ट्रेकिंग के लिए गए थे. लेकिन इसी दौरान वे 250 मीटर गहरी घाटी में गिर गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई.
देश में एक तरह कोरोना महामारी का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है. दूसरी तरफ लगातार लॉकडाउन और अन्य चीजों के चलते आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान हुआ है. इसके साथ ही कांग्रेस अर्थव्यवस्था, जीडीपी सहित अन्य चीजों को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावर बनी हुई है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है. रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गिरती अर्थव्यवस्था का इल्जाम 'भगवान' पर लगाना अपराध है. साथ ही नोटबंदी- जीएसटी को मास्टर स्ट्रोक बताना सफेद झूठ है.
भारत सहित पुरे विश्व में कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ बॉर्डर पर अपनी नापाक हरकतों से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है. बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. इस घटना में भारतीय सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए हैं.
देश में एक तरह कोविड-19 महामारी ने कोहराम मचा रखा है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर घेरते नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार गिरती जीडीपी को लेकर हमला बोला है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या 37 लाख के पास पहुंच गई है. इस खतरनाक वायरस की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आएगी इससे निजात नहीं मिलने वाली है.
राशिफल 2 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. मिथुन-आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से मोर्चा राहुल गांधी सहित कुछ नेताओं ने खोला हुआ है. इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी.