लाइफस्टाइल

राशिफल 3 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 3 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. वृषभ-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. मिथुन-आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

राशिफल 3 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 3 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

1. मेष- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.

शुभ अंक-2

2. वृषभ-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.

शुभ अंक-7

3. मिथुन-आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ अंक-1

4. कर्क- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ अंक-5

5. सिंह- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे.

शुभ अंक-8

6. कन्या- आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें. हर काम में सफलता मिलेगी.

शुभ अंक-4

7. तुला-आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.

शुभ अंक-8

8. वृश्चिक- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.

शुभ अंक-9

9. धनु- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है.

शुभ अंक-2

10. मकर- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.

शुभ अंक-7

11. कुंभ- आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.

शुभ अंक-3

12. मीन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. आज के दिन माता-पिता की कोई भी बात न टालें.

शुभ अंक-8

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).