देश

Mamata Banerjee writes to PM Modi: ममता बनर्जी ने राज्यों के बकाया जीएसटी भुगतान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को जीएसटी भुगतान नहीं किया है. जिसके चलते विपक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है. इससे पहले 27 अगस्त को जीएसटी काउंसिल की पांच घंटे बैठक चली थी. हालांकि राज्यों के लिए कोई अच्छी खबर सामने नहीं है. गैर बीजेपी शासित राज्य लगातार केंद्र से जीएसटी भुगतान करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जीएसटी भुगतान मामले में दखल देने की मांग की है.

Mamata Banerjee writes to PM Modi: ममता बनर्जी ने राज्यों के बकाया जीएसटी भुगतान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, की ये मांग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 2 सितंबर. केंद्र सरकार (Modi Govt) ने अब तक राज्यों को जीएसटी (GST) भुगतान नहीं किया है. जिसके चलते विपक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है. इससे पहले 27 अगस्त को जीएसटी काउंसिल की पांच घंटे बैठक चली थी. हालांकि राज्यों के लिए कोई अच्छी खबर सामने नहीं है. गैर बीजेपी शासित राज्य लगातार केंद्र से जीएसटी भुगतान करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखकर जीएसटी भुगतान मामले में दखल देने की मांग की है.

ममता बनर्जी ने अपने पत्र में उस बात का भी जिक्र किया है जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे और जीएसटी का विरोध करते थे. ममता ने कहा कि जीएसटी भुगतान केंद्र की तरफ से न होने के चलते उनका सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है. इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीएसटी पर बैठक में राज्यों को बेहतर भुगतान के लिए सामूहिक रूख अपनाने के फैसले के बाद बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी. यह भी पढ़ें-केंद्र सरकार को GST की कमी के लिए राज्यों को क्षतिपूर्ति करनी चाहिए: सुशील कुमार मोदी

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि इससे पहले देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कोरोना महामारी की आपदा को 'एक्ट ऑफ गॉड' यानी ईश्वर का कृत्य करार दिया था. साथ ही कहा था कि इसके कारण भारत की अर्थव्यवस्था और भी गिर सकती है. उनके इस बयान को लेकर वे सोशल मीडिया पर ट्रोलर के निशाने पर आ गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).