PUBG Ban in India: भारत सरकार के पबजी बैन का मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत, कहा-बच्चों के मानसिक स्वास्थ पर पड़ रहा था बुरा प्रभाव
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव अब तक कम नहीं हुआ है. लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की द्वारा की गई नापाक हरकत के बाद से पुरे देश में विरोध की आवाज उठी थी. इसके बाद भारत सरकार ने चीन पर एक्शन शुरू किया हुआ है. इसी कड़ी में एक बार फिर भारत सरकार ने गेमिंग ऐप पबजी सहित 118 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. पबजी ऐप पर बैन को लेकर देश के हर कोने से प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
नई दिल्ली, 3 सितंबर. भारत-चीन के बीच बॉर्डर (India-China Border Tension) पर तनाव अब तक कम नहीं हुआ है. लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की द्वारा की गई नापाक हरकत के बाद से पुरे देश में विरोध की आवाज उठी थी. इसके बाद भारत सरकार ने चीन पर एक्शन शुरू किया हुआ है. इसी कड़ी में एक बार फिर भारत सरकार ने गेमिंग ऐप पबजी (PUBG Ban in India) सहित 118 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. पबजी ऐप पर बैन को लेकर देश के हर कोने से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था.
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चाइनीज ऐप पबजी पर बैन लगा दिया है इसका सभी जगह स्वागत हो रहा है. पबजी का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा था और लंबे समय से देश में इस पर बैन लगाने के लिए आवाज उठ रही थी. यह भी पढ़ें-PUBG Banned in India: भारत सरकार के फैसले के बाद पबजी प्लेयर्स की ट्विटर पर जमकर उड़ रही खिल्ली, देखें ये वायरल Funny Memes
ANI का ट्वीट-
केंद्र सरकार ने चाइनीज एप #PUBG पर बैन लगा दिया है इसका सभी जगह स्वागत हो रहा है। #PUBG का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा था और लंबे समय से देश में इस पर बैन लगाने के लिए आवाज़ उठ रही थी: मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा pic.twitter.com/rzB6HsHzNo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2020
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन चीनी ऐप को बैन किया है. चीन के बैन किये गए ऐप की संख्या 224 पहुंच गई है. इससे पहले मोदी सरकार ने 29 जून को चीन के 59 ऐप पर बैन लगाया था. उन ऐप में टिकटॉक और यूसी ब्राउजर, वीचैट और बिगो लाइव जैसे ऐप का समावेश था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

