साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना की वैक्सीन जब तक भारतीय बाजार में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वली है. इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1 लाख मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच गई है.
आज हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है. बताना चाहते हैं कि हरियाणा के अंबाला में वायुसेना के बेड़े में राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा. जानकारी के अनुसार भारत की रक्षा ताकत में अहम रोल अदा करने वाला राफेल वायुसेना के 17 वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन एरो" का हिस्सा होगा.
राशिफल 10 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढती जा रही है. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 43 लाख 70 हजार 129 पहुंच गई है. कोविड-19 के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश में काफी नुकसान हुआ है. साथ ही कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस ने बीजेपी पर अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.
देश में एक तरफ कोविड-19 का प्रकोप बढ़ी तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून में संशोधन भी किया गया है. बावजूद इसके आरोपियों के हौसले बुलंद है. इसी कड़ी में राजधानी दिली में एक 90 साल की बुर्जुग महिला के साथ मारपीट कर बलात्कार का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोरोना के चलते आर्थिक मसले पर काफी नुकसान हुआ है. साथ ही लॉकडाउन के दौरान कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं. जिससे लोगों की नौकरी चली गई है. कोरोना, लॉकडाउन, बेरोजगारी सहित तमाम मसलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना, लॉकडाउन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है.
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. वे हर मसले पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने बीजेपी आईटी सेल को आड़े हाथ लिया है. बताना चाहते हैं कि स्वामी ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय को अगर कल नहीं नहीं हटाया गया तो मैं खुद ही अपना डिफेंड करूंगा.
देश में एक तरफ कोविड-19 ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों को मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के कारण सामान को ढोने वाले गाड़ियों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा है. जिसके चलते सब्जियों के दामों में इजाफा होने की एक वजह यह भी है.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नहीं नहीं ले रहे हैं. हालांकि अब धीरे-धीरे हर चीजें खुलनी शुरू हो गई है. राजधानी दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं 7 सितंबर से शुरू हुई हैं. हालांकि ब्लू और पिंक लाइन की सेवाएं जो बंद थी वो आज से शुरू हुई हैं. ये सेवाएं कोरोना महामारी के कारण बंद थी.
राशिफल 9 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है. वृषभ- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. यह चुनाव फिलहाल नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रहा है. वहीं सोमवार को नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है. इस दौरान सीएम नीतीश ने आरजेडी को जमकर आड़े हाथ लिया है. इसी बीच बिहार में अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. आरजेडी नेताओं ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया है जो खासा चर्चा का विषय बन गया है.
भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को चीन की तरफ से लद्दाख सीमा में घुसपैठ की कोशिश की. जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया . इस दौरान जब भारतीय सेना के जवानों ने पीएलए के जवानों को रोका तो उनकी तरफ से फायरिंग की गई. जिसका जवाब भारत ने समझदारी से देते हुए खदेड़ दिया. वहीं इस पूरी घटना पर रक्षा मंत्रालय ने पहले ही जवाब देते हुए पूरी घटना से अवगत करा दिया है.
भारत के एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं. जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कोरोना के चलते देश में आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान हो रहा है. इसी बीच देश की सबसे बड़ी अदालत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मामलो में दखल देने से साफ इनकार कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इससे जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है.
देश में एक तरफ कोविड-19 का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. दूसरी तरफ आर्थिक मोर्चे पर भारत को काफी नुकसान पहुंचा है. कई उद्योग धंधे बंद हो गए हैं. लॉकडाउन ने बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरियां छीन ली है. इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं. फैक्ट्रियों में ताला है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दरअसल गलवान घाटी में चीन द्वारा की गई नापाक हरकत के बाद भारत ने उसे अब तक करारा जवाब दिया है. भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर चीन को काफी नुकसान पहुंचाते हुए 200 से अधिक चीनी कंपनियों पर बैन लगाया हुआ है.
पुरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की बढती संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं. साथ ही आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. हालांकि अब धीरे-धीरे सब खुलने लगा है. लेकिन स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढाया जा रहा है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है. दूसरी तरफ कांग्रेस हर मसले पर केंद्र और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोर्चा खोला हुआ है.
राशिफल 8 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान हो रहा है. इसके साथ ही विपक्ष हर मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य नेताओं ने मोदी सरकार को निशाना साध रहे हैं.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच खबर है कि महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी स्टाम्प ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. सूबे की बीजेपी सरकार ने एक फीसदी स्टाम्प ड्यूटी कम करने की घोषणा की है.