लाइफस्टाइल

राशिफल 10 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 10 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी.

राशिफल 10 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 10 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ दान- मसूर का दान करें.

वृषभ- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.

शुभ दान- आटे का दान करें.

मिथुन- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.

शुभ दान- गेहूं का दान करें.

कर्क-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है.किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.

शुभ दान- पीले फलों का दान करें.

सिंह- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ दान- काले वस्त्र का दान दें.

कन्या-आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया काम शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.

शुभ दान- कांसे का बर्तन दान करें.

तुला- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.

शुभ दान- लाल मिठाई का दान करें.

वृश्चिक- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. माता-पिता का धयान रखें.

शुभ दान- हरे कपड़े दान करें.

धनु- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ दान- चावल का दान करें.

मकर- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.

शुभ दान- मिश्री का दान करें.

कुंभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ दान- काले तिल का दान करें.

मीन- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस के सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान- दूध का दान करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).