साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश में एक तरफ कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दूसरी तरफ मानसून सत्र कल यानि सोमवार से शुरू हो रहा है. इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए हैं. जानकारी के अनुसार मानसून सत्र से पहले पूरी तरफ चेकअप हो सके इसके चलते शाह अस्पताल में भर्ती हुए हैं.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 47 लाख के पार चली गई है. देश में नीट-जेईई परीक्षा 2020 को लेकर खूब हंगामा हुआ बावजूद इसके केंद्र सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया. यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन विपक्षी नेताओं द्वारा दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. इसी बीच पुरे देश में आज मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, यानी नीट 2020 (NEET 2020) परीक्षा आज होने जा रही है.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 46 लाख के पार चली गई है. इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना से रिकवरी में काफी तेजी आई हुई है. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि रोजाना 70 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. कोरोना की वैक्सीन जब तक भारत में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 46 लाख के पार चली गई है.
राशिफल 13 सितंबर के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं. इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बिहार अभियान का उद्घाटन किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात भी की है. राज्य में जारी सीटों को लेकर घमासान पर भी दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. इस बैठक में जेपी नड्डा के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बीजेपी बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ फर्जी खबरों का चलन भी बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. रोजाना कुछ न कुछ फेक खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है. ऐसी खबरों पर अक्सर पीआईबी की तरफ से बयान सामने आता है जिसमें सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावें गलत साबित होते है.
मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत 1.75 लाख घरों का का शुभारंभ किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पौने 2 लाख ऐसे परिवार, जिनका गृह-प्रवेश हो रहा है, उनको भी मैं बहुत बधाई देता हूं.
कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है. बीएमसी ने कंगना के दफ्तर के अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ जरूर दिया है लेकिन वे आक्रामक नजर आ रही हैं. यही कारण है कि दोनों तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हुए हमले को लेकर शिवसेना एक बार फिर निशाने पर है.
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार को हर मसले पर घेरते नजर आ रही है. जिसमें कोरोना, देश की गिरती अर्थव्यस्था, जीडीपी सहित बेरोजगारी का समावेश है. इसी बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों, बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला बोला है.
अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 भारतीय युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि आज चीन इन सभी लोगों को भारत को सौंपने जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर चीन अरुणाचल प्रदेश के पांचों युवकों को भारत के हवाले करेगा. चीन द्वारा भारत को सौंपने की औपचारिक जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार रात दी थी.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले 46 लाख के करीब पहुंच गए हैं. राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवाएं सोमवार से शरू हुई हैं. इसके साथ ही अलग-अलग रूट पर मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसी बीच राजधानी दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन शुरू हुई है. इसके साथ ही डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी रूट्स पर मेट्रो चल रही हैं.
राशिफल 12 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा. वृषभ-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे
राशिफल 11 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. वृषभ-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें.
बॉलीवुड अभिनेता कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई में चल रहे घटनाक्रम पर पुरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. इसके साथ ही हर तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो किया है वो निंदनीय है. कंगना रनौत को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश हो रही है.
कंगना रनौत बनाम शिवसेना के बीच जारी जंग अब तक खत्म नहीं हुई है. दोनों तरफ से फ़िलहाल बयानबाजी का दौर शुरू है. दरअसल पूरा विवाद कंगना के मुंबई को पीओके कहने के बाद शुरू हुआ है. शिवसेना इस मसले पर आक्रामक नजर आ रही है. इससे पहले बीएमसी ने बुधवार को कंगना रनौत का मुंबई स्थित दफ्तर अवैध कंस्ट्रक्शन करार देते हुए तोड़ दिया.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 45 लाख के पास पहुंच गई है. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. देश में महाराष्ट्र कोरोना मामलो को लेकर टॉप पर बना हुआ है. इसी बीच मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है.
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दूसरी तरफ भारत की अर्थव्यस्था, जीडीपी और बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है. इसी बीच एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है. प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है.
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी ने प्रकोप मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ आर्थिक मोर्चे पर देश में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. देश की गिरती अर्थव्यवस्था, जीडीपी, बेरोजगारी और बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी ने केंद्र को आड़े हाथ लिया है.
देश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. इसी के साथ ही क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है आईपीएल 2020 का इसी महीने आगाज होने जा रहा है. 19 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच होने जा रहा है लेकिन इसी से पहले उसके थीम सॉन्ग पर विवाद शुरू हो गया है. बताना चाहते हैं कि एक रैपर ने आरोप लगाया कि आईपीएल थीम सॉन्ग को उनके गानें से चोरी किया गया है.