राशिफल 12 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 12 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा. वृषभ-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे
राशिफल 12 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ दान- दूध का दान करें.
वृषभ-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ दान- काले वस्त्र का दान दें.
मिथुन- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ दान- आटे का दान करें.
कर्क-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है.किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ दान- मसूर का दान करें.
सिंह-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ दान- मिश्री का दान करें.
कन्या-आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ दान- गेहूं का दान करें.
तुला- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ दान- लाल मिठाई का दान करें.
वृश्चिक-आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें.आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ दान- चावल का दान करें.
धनु-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ दान- पीले फलों का दान करें.
मकर- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ दान- काले तिल का दान करें.
कुंभ-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. दोपहर के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.
शुभ दान- हरे कपड़े दान करें.
मीन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ दान- कांसे का बर्तन दान करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

