लाइफस्टाइल

राशिफल 13 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 13 सितंबर के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी

राशिफल 13 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 13 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा.

शुभ रंग - नारंगी

वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ रंग -क्रीम

मिथुन- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. गाड़ी संभलकर चलाएं.

शुभ रंग - पीला

कर्क- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.किसी से ना उलझें. गाड़ी संभालकर चलायें.

शुभ रंग -सफेद

सिंह- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें.

शुभ रंग - भूरा

कन्या- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है.

शुभ रंग - पीला

तुला- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ रंग - क्रीम

वृश्चिक- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वाणी पर संयम रखें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ रंग - नीला

धनु- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग -हरा

मकर- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाणी पर संयम रखें.

शुभ रंग - सफेद

कुंभ- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ रंग -आसमानी

मीन- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ रंग -ग्रे

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).