Ramzan Chand 2019: उत्तर प्रदेश में दिखा रमजान का चांद, रोजेदारों में खुशी का माहौल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चांद का दीदार हो चुका है. इस बात की पुष्टि खुद राज्य की हिलाल कमिटी ने की है. चांद के नजर आने के बाद से राज्य में रोजेदारों के बीच खुशी का माहौल है. अब राज्य में इस साल का पहला रोजा 7 मई यानि मंगलवार को रखा जाएगा, वहीं 6 मई यानि आज रात में तरावीह की नामाज का आगाज होगा.