KXIP vs CSK , IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला इस सीजन में अंक तालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला इस सीजन में अंक तालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है.
बता दें कि धोनी सेना इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है. चेन्नई के बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का भी स्थान प्लेऑफ में पक्का हो गया है. इन तीनों टीमों के अलावा एक स्थान को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी भी मुकाबला चल रहा है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
चेन्नई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह 11 मैचों में अब तक 358 रन बना चुके हैं. गेंदबाजी में टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद पंजाब की टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई है. इस हार के साथ ही पंजाब प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है. टीम इस सीजन में ज्यादातर अपने ओपनर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर निर्भर रही. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे, जिसके कारण टीम 200 रन का स्कोर चेस नहीं कर पाई. पंजाब की टीम के इस समय 13 मैचों में 10 अंको के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: शिमरोन हेटमेयर ने लगाया शानदार अर्धशतक, बेंगलोर ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
संभावित टीमें इस प्रकार है-
चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.
किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

