क्रिकेट

IPL 2019: शिमरोन हेटमेयर ने लगाया शानदार अर्धशतक, बेंगलोर ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को चार विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता के साथ इस सीजन की विदाई जीत के साथ की है.

IPL 2019: शिमरोन हेटमेयर ने लगाया शानदार अर्धशतक, बेंगलोर ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Photo Credit-File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को चार विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता के साथ इस सीजन की विदाई जीत के साथ की है.

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य को मेजबान टीम बेंगलोर ने शिमरोन हेटमेयर के शानदार 75 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 4 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. हेटमेयर के अलावा बेंगलोर के लिए आज बल्ले से कप्तान विराट कोहली ने 16, पार्थिव पटेल ने 0, अब्राहम डिविलियर्स ने 01, गुरकीरत सिंह मान ने 65, कोलिन डी ग्रांडहोम ने नाबाद 03, वाशिंगटन सुंदर ने 0 और उमेश यादव ने नाबाद 09 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: युवा गेंदबाज राहुल चाहर ने बताया, इमरान ताहिर मेरे आदर्श गेंदबाज हैं

मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज खलील अहमद ने तीन भुवनेश्वर कुमार ने दो और राशिद खान ने एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).